लखनऊ: सीएचसी चन्दर नगर अधीक्षक डॉ. शाहिद रजा के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ मेगा कैंप
October 14, 2026
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह के दिशा-निर्देशन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चन्दर नगर में सामाजिक सुरक्षा एवं सेवा शिविर के तहत मेगा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाहिद रजा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में कुल 437 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान 20 लाभार्थियों के ई-श्रम कार्ड, 25 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड तथा 4 लाभार्थियों के सुकन्या समृद्धि खाते से संबंधित सेवाएं प्रदान की गईं। वहीं, 3 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा 27 लाभार्थियों को लेबर कार्ड से संबंधित सेवाओं का लाभ मिला। इसके अतिरिक्त 9 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्रदान किया गया।शिविर में 22 लाभार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए गए, जिसमें 8 बच्चों के आधार थे द्य शून्य से 5 वर्ष तक के 5 बच्चों के नए आधार कार्ड का नामांकन किया गया। इसके साथ ही 55 लाभार्थियों के नए बैंक खाते खोले गए तथा 108 लाभार्थियों की आंखों की जांच की गई।
