लखनऊ। विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम ने 13वें दिन भी आज फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान चलाया। इस दौरान हनुमंतपुरम, गणेश विहार और चैबे डेयरी के आसपास जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री एवं फलाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर सतीश वर्मा, लवकेश सिंह, शैलेन्द्र मौर्य, शिवम श्रीवास्तव, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी, राजू सिंह, श्रेया निगम और विवेक राजपूत उपस्थित रहे।
