Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: आस्था, संस्कृति और रचनात्मकता के रंगों से सजेगा लखनऊ का फन रिपब्लिक मॉल ! रामायण मंचन से लेकर दिवाली वर्कशॉप तक होंगे खास आयोजन


लखनऊ। दीपावली के उल्लास, भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत और पारिवारिक मनोरंजन को एक साथ जोड़ते हुए लखनऊ स्थित फन रिपब्लिक मॉल में इस अक्टूबर और नवंबर में विशेष सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। रामायण के प्रेरणादायी प्रसंगों के मंचन से लेकर बच्चों के लिए दीपावली आधारित क्रिएटिव वर्कशॉप तक, यह पहल त्योहार की खुशियों को आस्था, संस्कार और रचनात्मकता के साथ मनाने का अवसर प्रदान करेगी।आयोजन के तहत 12 से 20 अक्टूबर तक रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 8रू30 बजे तक होने वाली इन प्रस्तुतियों में राम जन्म, शिक्षा एवं दीक्षा, राम-सीता स्वयंवर, सुंदरकांड और अन्य प्रमुख प्रसंगों के साथ रावण वध की विशेष प्रस्तुति शामिल होगी। भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़े इन प्रसंगों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे दर्शक रामायण की प्रेरणाओं और सांस्कृतिक महत्त्व को करीब से अनुभव कर सकें। रामायण का मंचन सभी दर्शकों के लिए निःशुल्क रहेगा। साथ ही एक सरप्राइज के तौर पर भी लखनऊ वासियों के लिए कुछ होगा, जो जल्दी सामने आएगा जिसमें हजारों पत्थर से बनी विशाल एवं अद्भुत आकृति का भी होगा अनावरण जो कि इससे पहले पूरे एशिया में नहीं बनी है।दीपावली के अवसर को बच्चों के लिए यादगार बनाने के उद्देश्य से फन रिपब्लिक मॉल में विशेष क्रिएटिव वर्कशॉप भी आयोजित की जाएंगी। 5 से 15 वर्ष की आयु के बच्चे इन गतिविधियों में निःशुल्क भाग लेकर अपनीकल्पनाशीलता को आकार दे सकेंगे और त्योहार से जुड़ी पारंपरिक कलाओं को रचनात्मक अंदाज में सीख सकेंगे। जिसका समय दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक निर्धारित है सआज के डिजिटल दौर में बच्चों को भारतीय त्योहारों के वास्तविक सांस्कृतिक अर्थ, पारंपरिक कलाओं और पारिवारिक सहभागिता से जोड़ना विशेष महत्त्व रखता है। फन रिपब्लिक मॉल की यह आयोजन श्रृंखला इसी भावना को केंद्र में रखती है। एक ओर रामायण का मंचन भारतीय आस्था, आदर्शों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर देगा, वहीं दूसरी ओर दिवाली वर्कशॉप बच्चों को त्योहार की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।रामायण की भक्ति और दीपावली की रचनात्मक खुशियों का यह संगम लखनऊवासियों के लिए त्योहार के मौसम में एक विशेष आकर्षण होगा। निःशुल्क प्रवेश वाली रामायण प्रस्तुतियां और बच्चों के लिए निःशुल्क वर्कशॉप इस आयोजन को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |