बिलसंडा थाने में जुटे क्षेत्र के करीब 55 चैकीदार, 13 अक्टूबर को बरेली में प्रस्तावित कार्यक्रम में भेजे जाने की तैयारी
बीसलपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 13 अक्टूबर को बरेली में संभावित दौरे को लेकर बिलसंडा थाने में चैकीदारों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष जगदीप मलिक ने चैकीदारों को खाकी वर्दी और साफा पहनाया। बैठक में चैकीदारों को मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे में पीलीभीत जिले के विभिन्न थानों से भी चैकीदारों को भेजा जा सकता है। इसी को लेकर थाने में चैकीदारों को एकत्र किया गया। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की ओर से चैकीदारों के लिए कुछ घोषणाएं किए जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र में करीब 55 चैकीदार तैनात हैं। बैठक में एसएसआई नीरज कुमार तोमर और हेड मुहर्रिर नीलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान अमरपाल, विश्राम सिंह, सर्वेश कुमार, मौला बख्श, राधेश्याम, अशर्फी लाल, महेश, कालीचरन, सद्दीक बख्श, राजेश कुमार, धर्मवीर, रघुवीर, वेदपाल, रामप्रताप, सोनू और रामदास सहित कई चैकीदार उपस्थित रहे।
