Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजीपुरः एम एल सी चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम एसपी ने किया समीक्षा बैठक


गाजीपुर । रायफल क्लब में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा की उपस्थिती में वाराणसी खण्ड शिक्षकध्स्नातक निर्वाचन 2026 की तैयारी के सम्बन्ध में समस्त प्रभारी अधिकारी संग बैठक कर समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी प्रभारी अधिकारी को समस्त कार्यवाही आयोग के निर्देशों के अनुरूप ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे आपस में समन्वय स्थापित कर संवेदनशील बूथों का चिन्हांकन कर लें। यह भी निर्देश दिये गये कि निरन्तर भ्रमणशील रहकर मतदाताओं कों प्रभावित करने वाले कारकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। बूथों पर नियुक्त मतदान कार्मिकों की व्यवस्था हेतु सभी उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया।  मतदेय स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, बूथों के निर्माण हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी तथा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये। बैठक में सभी उपजिलाधिकारी को यह भी निर्देश दिये गयें कि आगामी विधान सभा निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत सम्बन्धित विभाग से समन्व्य कर शत् प्रतिशत बूथों पर आवश्यक मूल भूत व्यवस्था सुनिश्चित करायें। बैठक में समस्त संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |