Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान! सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक आर.एन. शुक्ला व कुसुम शुक्ला ने किया उद्घाटन


प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के सिविल लाइंस स्थित रोडवेज बस स्टैंड के निकट सोमवार को विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स केंद्र का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। सेवानिवृत्त पुलिस उपनिरीक्षक आर.एन. शुक्ला एवं कुसुम शुक्ला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। केंद्र के प्रभारी नेत्र परीक्षण अधिकारी सी.एम. शुक्ला ने उपस्थित लोगों को यहां उपलब्ध नेत्र परीक्षण एवं ऑप्टिकल्स संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने केंद्र के माध्यम से लोगों को आंखों की देखभाल और दृष्टि संबंधी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की जानकारी साझा की।

केंद्र के शुभारंभ पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे नगर क्षेत्र में नेत्र देखभाल संबंधी सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।इस दौरान विकल पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी, राकेश शर्मा,परमानंद मिश्र एडवोकेट, मिथिलेश,अंजनी सिंह बाबा एडवोकेट,शक्ति सिंह एडवोकेट,रंजय मिश्र एडवोकेट, जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्र जेपी, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह, अतुल सिंह एडवोकेट, उदित गिरी, वरिष्ठ पत्रकार संतोष भगवान, वरुण श्रीवास्तव,शिक्षक राजेश मिश्र, सौरभ सिंह,कवयित्री शिक्षिका अर्चना सिंह,रवि जैन गुड्डू,यूपी सिंह, कपिल, डॉ 0 अनुराग, अजीत शर्मा, अभिषेक दूबे,दीपक वैश्य, सद्दाम,अजहर, बृजेश यादव, डॉ 0 अरुण गुप्ता, डॉ 0 मोनाली, डॉ 0 आरके सिंह, डॉ 0 नायब, डॉ 0 अनामिका, एक्स-रे टेक्निशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश दूबे, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता जीएम शुक्ल, सूर्य मणि,राजमणि, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो प्रदीप पांडेय, अशोक तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप चित्रांशी,अशोक श्रीवास्तव,रवि द्विवेदी, संतोष दूबे, लक्ष्मी कांत, विशेष लोक अभियोजक महेश गुप्ता सहित तमाम गणमान्य लोगों ने उद्घाटन समारोह में सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |