प्रतापगढः जनगणना -2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों हेतु आयोजित द्वितीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
October 26, 2026
प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध्उप जिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, उपजिलाधिकारीध्अवर प्रभारी अधिकारी जनगणना विमल कुमार के निर्देशन में अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। पुष्पा यादव सहायक निदेशक एवं मानसी सिंह सह प्रभारी जनगणना द्वारा निरीक्षण किया गया एवं सभी को निर्देशित किया गया कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें जिससे फील्ड में किसी प्रकार की समस्या ना आए। तहसीलदार ओम प्रकाश सिंह ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को स्वगणना तथा फील्ड में जाकर जनसंख्या गणना के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जनगणना निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। सुचिता तिवारी ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक जनगणना संबंधी कार्यों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी प्राप्त कर लें, धर्मेंद्र ओझा ने यह जानकारी दी कि फील्ड में जनगणना का कार्य सटीकता एवं सुचारु रूप से संपन्न करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कानूनगो आर के, प्रवक्ता गर्विता ओझा, फील्ड ट्रेनर रूपेश ओझा एवं बृजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
