Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः तृतीय सोपान जांच शिविर में स्काउट-गाइड ने सीखे आत्मनिर्भरता और अनुशासन के गुर! रस्सियों की गांठों से लेकर कंपास और संकेत वार्ता तक का मिला प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना विकसित करने पर जोर


पीलीभीत। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश की जिला इकाई पीलीभीत की ओर से आयोजित तृतीय सोपान जांच शिविर के तीसरे दिन सोमवार को प्रतिभागियों को विभिन्न उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। गांधी स्टेडियम स्थित जिला मुख्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र स्काउट भवन में आयोजित शिविर में स्काउट-गाइड ने व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण तकनीकें सीखीं।शिविर में प्रशिक्षक अभिषेक प्रजापति और जिला संगठन आयुक्त गाइड शालिनी पांडे ने प्रतिभागियों को बंधन, कैंप क्राफ्ट, पायनियरिंग, संकेत वार्ता, कंपास, सीटी संकेत, कैंप फायर और अनुमान लगाने जैसे विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान रस्सियों और विभिन्न गांठों के उपयोग, अस्थायी शिविर तैयार करने तथा पायनियरिंग के माध्यम से उपयोगी संरचनाएं बनाने की विधियां समझाई गईं।

प्रतिभागियों को कंपास की सहायता से सही दिशा पहचानने, सीटी के संकेतों से संदेश पहुंचाने और संकेतों के माध्यम से आपसी संवाद स्थापित करने का अभ्यास भी कराया गया। इसके अलावा कैंप फायर के आयोजन और विभिन्न वस्तुओं तथा दूरियों का अनुमान लगाने से संबंधित गतिविधियों के जरिए उनकी व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि स्काउटिंग और गाइडिंग का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। ऐसे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और विषम परिस्थितियों में सूझबूझ के साथ निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना और समाजसेवा के प्रति समर्पण विकसित करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से स्काउट-गाइड को जिम्मेदार नागरिक बनने और जरूरत के समय दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |