Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में जमीन विवाद! पाटीदार पर डबल रजिस्ट्री और जबरन रास्ता मांगने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार


बलिया। जनपद के सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपायल गांव के एक व्यक्ति ने जमीन खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी और दबंगई का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक (ैच्) कार्यालय पहुंचकर एसपी बलिया को एक पत्रक सौंपा और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

अपायल गांव निवासी बृजेश पुत्र ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पाटीदारों ने पहले एक तय समझौते के तहत जमीन उन्हें बेची थी। पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने और जमीन का सौदा करने के बावजूद, अब वही पाटीदार उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को दोबारा बेचने का प्रयास कर रहे हैं या बेच चुके हैं।

बृजेश का यह भी कहना है कि आरोपी पक्ष अब उनकी ही खरीदी हुई जमीन से जबरन रास्ता निकालने का दबाव बना रहा है और मनमानी कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |