Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने महिला के आरोपों को बताया निराधार, बोले- राजनीतिक साजिश का जल्द होगा पर्दाफाश


बलिया। जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने ऊपर एक महिला द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया है।

संजय मिश्रा ने कहा कि उनके खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। इस साजिश में शामिल सभी चेहरों का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता उनके चरित्र और व्यक्तित्व से भली-भांति परिचित है। उन्हें पूरा विश्वास है कि इस पूरे मामले में कई लोगों की राजनीतिक साजिश की बू आ रही है। फिलहाल, महिला द्वारा लगाए गए आरोपों और भाजपा जिलाध्यक्ष के जवाब के बीच मामला चर्चा में है। आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |