संग्रामपुर: पहले हवन-पूजन, फिर अस्पताल का निरीक्षण
October 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्र के नवें दिन सोमवार को अमेठी सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने संग्रामपुर के कालिकन धाम पहुंच कर मां कालिका की पूजा अर्चना की उसके बाद यज्ञ यहवनद्धकिया माता के दर्शन के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर गये जहां साफ सफाई रख .रखाव के साथ मरीजों का फीडबैक भी लिया। उन्होंने अस्पताल में आये मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता बेड पर स्वच्छ चादर और मिलने वाली मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली सीएमओ डॉ अंशुमान ने अस्पताल परिसर में पहुंच कर स्वत रोपण किये गये हरि संकरी के पौधे के विकास को देखा प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने अस्पताल के पर्यावरणीय व्यवस्था बनाए रखने वाले पौधों की छंटाई . गुड़ाई और सिंचाई का सलाह दिया । अस्पताल में अव्यवस्थित खड़ी ट्रॉली को सही व उपयोगी स्थान पर खड़ा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण में डाक्टर संतोष सिंह डाक्टर आरिफ इकबालए एएनएम शीलू सिंहए फार्मासिस्ट बृजेन्द्र यादवए वार्ड बॉय संजय पाठकए स्वास्थ्य कर्मी गौरव पाण्डेयएरीतेश कुमारएसचिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
