संग्रामपुरः कन्याओं को मिलेगा 1.51-1.51 लाख रुपये का आर्थिक सहायता
October 19, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। रामलीला के नौवें दिन अनाथ बच्चियों के पूजन और आर्थिक सहायता की जाएगी। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर मंच पर पूजन किया जाएगा। प्रत्येक कन्या को 1 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।कमेटी के अध्यक्ष ने राजेश अग्रहरि बताया कि दस दिवसीय रामलीला आयोजन के दौरान कन्या पूजन को केवल सांकेतिक परंपरा तक सीमित न रखकर जरूरतमंद बच्चियों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से ऐसी अनाथ बच्चियों का चयन किया गया है, जिनके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। कार्यक्रम में नौ कन्याओं को मंच पर बैठाकर श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश महिला कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के शामिल होने का कार्यक्रम है। उनके हाथों कन्याओं का पूजन कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगी और उनसे आशीर्वाद लेग रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में इस पहल को जिले, प्रदेश और देशभर में प्रचारित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी होना चाहिए।उन्होंने सभी पूजा पंडालों के अध्यक्षों से आग्रह किया कि उत्सव पर होने वाले खर्च का कम से कम 10 प्रतिशत हिस्सा अभाव ग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए निर्धारित करें। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सकेगा और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती मिलेगी।कमेटी की इस पहल का उद्देश्य कन्या पूजन की परंपरा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना और माता-पिता खो चुकी बच्चियों के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान देना है।
