मेरठ/मवाना। एस.वी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्री के अवसर पर आज डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की मनमोहक छटा प्रस्तुत की।
सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास जयरथ ने मा दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर प्रार्थना की। इसके पश्चात कक्षा 1 से 10 तक के छात्र छात्राओं ने विभिन्न गीतों पर अभिभावकों एवम सहपाठियों संग खूब नृत्य किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने के साथ-साथ विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच समन्वय को भी सुदृढ़ करते हैं। अन्त में उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।
