मेरठ: जतिनपाल के यूजीसी नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया 120 रैंक हासिल करने पर सम्मानित करने घर पहुंचे राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी
October 14, 2026
मेरठ/मवाना। यूजीसी नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया 120 रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। जतिनपाल भावनपुर के रहने वाले हैं और गणित विषय के शिक्षार्थी हैं। जतिनपाल के पिता हरबीर पाल भाजपा के जिला अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं।जतिनपाल के इस इस उपलब्धि को हासिल करने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है इस शुभ अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी राहुल भाटी कुंडा और राष्ट्रीय खिलाड़ी मोंटी भाई ने जतिनपाल को घर जाकर प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और कहा ये हम सभी के लिये गर्व का विषय है जतिनपाल ने गणित विषय में नेट जेआरएफ में पूरे भारत में 120 रैंक लाकर अपना और परिवार का नाम रोशन किया है। भविष्य में इसी तरह जतिनपाल आगे बढ़ते रहे ऐसी हमारी शुभकामनाएं है। तथा क्षेत्र के विद्यार्थियों से निवेदन है कि जतिनपाल जी की तरह कड़ी मेहनत करके अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करें।
