संग्रामपुरः एनएचएम डॉक्टरों को किया गया नजरबंद
October 12, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार थाना संग्रामपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में तैनात एनएचएम डॉक्टरों को अस्पताल में ही नजरबंद किया गया है।इन चिकित्सकों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आज लखनऊ में धरना प्रदर्शन करने जाने वाले थे लेकिन पुलिस को लगी भनक ने एनएचएम डॉक्टरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उनके ही कक्ष में पुलिस बल तैनात करके नजरबंद किया गया। जिसके कारण मात्र एक ही चिकित्सक डॉ संतोष सिंह को अकेले मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करना पड़ा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ की ब्लाक ईकाई के अध्यक्ष डॉ इकबाल आरिफ , डॉ यशवंत राव डॉक्टर सुधीर शुक्ला,बलराम चैरसिया, आदि नजरबंद किए गए।
