Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मझोला में पुलिस ने बाल विवाह, बाल श्रम और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक! मुसीबत में हेल्पलाइन की मदद लेने की अपील


मझोला। गुलड़िया भिंडारा स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मिशन शक्ति-6 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना न्यूरिया से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी या असुरक्षा होने पर चुप रहने के बजाय पुलिस की मदद लेने की अपील की।कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर राम औतार सिंह, कांस्टेबल रवि, सोनिया और भावना ने विद्यार्थियों को विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह, बाल श्रम और साइबर अपराध जैसे गंभीर मुद्दों पर जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणाम बताए। साथ ही अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी साझा न करने और इंटरनेट पर संदिग्ध गतिविधियों से सतर्क रहने की सलाह दी।पुलिसकर्मियों ने कहा कि उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस को सूचना दें। महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं और हेल्पलाइन सेवाओं का जरूरत पड़ने पर उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने पुलिस टीम का आभार जताया। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी अनुचित घटना की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक कर आत्मविश्वास बढ़ाना रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |