Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: बाढ़ प्रभावित परिवार स्वास्थ्य और सुरक्षा का रखें ध्यान- समाजसेवी बिंदु बोरा


  • बाढ़ उपरांत सतर्कता जरूरी, स्वच्छता और बीमारियों से बचाव के लिए जनजागरूकता पर जोर


लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों के सामने स्वास्थ्य सुरक्षा, साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव की चुनौती बनी हुई है। ऐसे में समाजसेवी एवं बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन बिंदु बोरा ने सामाजिक सरोकारों के तहत बाढ़ प्रभावित परिवारों से अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और एवं घरों स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के बाद प्रभावित लोगों को राशन सामग्री वितरण के साथ - साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक साफ- सफाई एवं स्वच्छता सहायता भी उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। बोरा फाउंडेशन की ओर से इस दिशा में जल्द ही पहल की जाएगी। जिससे लोग स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे।

बिंदु बोरा ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद कई स्थानों पर गंदगी, दूषित पानी और जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों की विशेष देखभाल की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने, भोजन से पहले हाथ धोने, घरों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बुखार, उल्टी-दस्त या त्वचा संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। दैवीय आपदा के समय समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आए। बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस समय धैर्य, सहयोग और संवेदनशीलता की जरूरत है। 

बिंदु बोरा ने जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी, मच्छर नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताते हुए इन अभियानों की निरंतरता पर जोर दिया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी लापरवाही न बरतें और स्वच्छता व स्वास्थ्य सुरक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

बोरा फाउंडेशन के निदेशक वत्सल बोरा ने कहा कि समाज के सामूहिक प्रयास,सरकार और प्रशासन की सक्रियता और नागरिकों की जागरूकता से ही बाढ़ प्रभावित परिवारों को सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |