लखीमपुर खीरी। जिले में आमजन तक सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने दो मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (च्भ्ब्) काला आम और पीएचसी देवकली का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां बेहद सकारात्मक और चाक-चैबंद इंतजाम देखने को मिले।निरीक्षण के दौरान दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य समस्त स्वास्थ्य कर्मी अपनी उपस्थिति के साथ मरीजों के इलाज में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का लाभ उठाने पहुंचे स्थानीय नागरिकों को सुगमता से चिकित्सीय परामर्श, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी, दवा वितरण काउंटर और अन्य चिकित्सा सुविधाओं को देखा। उन्होंने दोनों ही स्थानों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। सीएमओ की इस सक्रियता और स्वास्थ्य केंद्रों पर मिली बेहतरीन व्यवस्थाओं से यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
