Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जोन-05 में सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का चला अभियान! ठेला-गुमटी सहित अवैध कब्जे हटाए गए


लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा जोन-05 क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत वार्ड सरोजनी नगर के दरोगा खेड़ा से नादरगंज एयरपोर्ट तक सड़क किनारे लगाए गए ठेले, ठेलियां, खुमचे, गुमटियां, काउंटर सहित अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटाए गएअभियान के दौरान 07 ठेले, 04 गुमटियां और 15 काउंटर हटाए गए। इसके अतिरिक्त 20 टायर, 04 लकड़ी के तख्त, 02 लोहे के काउंटर, 02 बड़े लोहे के स्टैंड, 02 लोहे की जालियां और 03 लोहे के पाइप जब्त किए गए। नगर निगम की टीम ने संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी।यह अभियान जोनल अधिकारी, जोन-05 विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें कर अधीक्षक  सभाजीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी प्रीती यादव, राजस्व निरीक्षक राजू कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक  सुभाष चैधरी, प्रवर्तन दल (296) तथा पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।नगर निगम द्वारा सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाकर संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |