प्रयागराज/प्रतापगढ़। टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज के माध्यम से जनपद के विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों की बेटियों के विवाह में सहयोग हेतु 51-51हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। विदित हो कि टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश भर में 4लाख 30 हजार से अधिक शिक्षकों की टीम है जिसके द्वारा किसी शिक्षक, शिक्षामित्र ,अनुदेशक के साथ असामयिक मृत्यु होने पर मात्र 15-15 रुपए के अंशदान से 50लाख रुपए उसके परिवार को प्रदान कर रही है। इसी प्रकार किसी शिक्षक, शिक्षामित्रों या अनुदेशकों की बेटियों के विवाह में मात्र 1-1 रुपए से 51-51 हजारा रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। टीम द्वारा अब तक 636 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 300 करोड़ रुपये की सहायता एवं कन्यादान योजना के माध्यम से लगभग 800 शिक्षकों की बेटियों को लगभग 10 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।
शनिवार को चेक वितरण के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार , जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी, अध्यक्ष विवेकानंद, महामंत्री सुधेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष संजीव रजक, संगठन मंत्री अंकिता शुक्ला, मंडल प्रवक्ता आलोक श्रीवास्तव, जूनियर संघ के ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र पाण्डेय,कोषाध्यक्ष विजय सिंह, कन्यादान प्रभारी कमलाकर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जय सिंह यादव, सह संयोजक कौशलेश सिंह, पूनम पाल, राजेश राव, राकेश यादव, लाभार्थी सुनीता बिंद, श्याम सूरत, विनय सिंह, भाग्यवती, रजनीश, विजय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
