Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः हाईटेक व्यवस्था से बेल्हा के बेरोजगारों को रोजगार दिलाएंगे समाज सेवी धर्मवीर आनंद पांडेय! पोर्टल पर बेरोजगारों की योग्यता के अनुसार रहेगी वैकेंसी


प्रतापगढ़/कुंडा उद्योग विहीन बेल्हा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक राहत भरी खबर है कि उनके लिए रोजगार की चिंता उनके इलाके के नेताओं, जनप्रतिनिधियों को भले ही न हो लेकिन बेल्हा की माटी में जन्में बेल्हा के लाल समाज सेवी आनंद पांडेय को उनके रोजगार की चिंता है।  सब कुछ सही रहा और समय का चक्र अनुकूल चला तो कुंडा तहसील के परानुपुर गांव के रहने वाले आनंद पांडेय बहुत ही जल्द पोर्टल के माध्यम से बेल्हा के बेरोजगारों को रोजगार की व्यवस्था कराएंगे।

कुंडा तहसील के परानुपुर गांव के रहने वाले आनंद पांडेय का व्यवसायिक क्षेत्र सपनों की नगरी मुम्बई है। उनका सारा व्यवसाय मुम्बई से ही संचालित होता है।करीब एक वर्ष पूर्व राजन जी महाराज की कथा कराने के बाद चर्चा में आए आनंद पांडेय इस समय नवरात्रि के पावन पर्व में प्रतापगढ से लेकर प्रयागराज तक लगें मां भगवती के पाण्डलों में जाकर मां दर्शन कर रहें हैं। जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि समाजसेवा के वे सनातन धर्म के लिए पांडालों में जा रहें हैं। जिससे युवाओं में अपने धर्म और संस्कृति के बारे में उनकी रुचि बनी रहे और जातीय भावना एवं भेदभाव ऊपर उठकर वे धर्म के प्रति जागरूक बने रहे। उन्होंने बताया कि युवाओं से लेकर बुजुर्गों में इसके लिए खासा उत्साह भी उन्हें देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि जिले में बेरोजगारी बहुत है और योग्यता होते हुए भी बेल्हा का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। बेरोजगारों को देखकर उनके मन में बड़ी पीड़ा हुई।।उन्होंने बताया कि वो बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए एक विशेष प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। जिसमें वे एक ऐसा पोर्टल बनाएंगे कि कोई भी ईमानदार,मेहनती और कर्मठ बेरोजगार युवक एवं युवती उस पोर्टल पर जाकर अपनी योग्यतानुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सके। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर केवल उच्च योग्यता वाली ही वैकेंसी नही रहेगी बल्कि कम पढ़े-लिखें बेरोजगारों के लिए भी वैकेंसी रहेगी। पोर्टल के माध्यम से वो कंपनियों एवं युवाओं पर निगरानी भी रखेंगे, जिससे कि किसी भी युवा का कंपनियां कोई शोषण न कर सकें और युवाओं को उनकी मेहनत के अनुसार वेतन मिल सके। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व बेल्हा के बेरोजगारों को रोजगार देने के मामलें में वो एक सार्थक पहल कर चुकें हैं और बहुत से बेरोजगारों को प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए वो रोजगार भी दिला चुकें हैं। आगे उन्होंने बताया कि भविष्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी ऐसे प्रोजेक्ट पर काम करने वालें हैं जिससे वे बहुत ही न्यूनतम शुल्क पर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर सकें। उन्होंने अपनी संपूर्ण सफलता का श्रेय अपने माता-पिता  और अपने आराध्य प्रभु श्री राम को दिया। 

युवाओं की दिलों की धड़कन बन चुके और जिले के नेताओं की धड़कनों को बढ़ा देने वाले आनंद पांडेय से राजनीति में आने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नही है। वे बस समाजसेवा करना चाहतें हैं और सनातन धर्म के प्रति युवाओं को जागरूक करना चाहतें हैं। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा रही तो वो फिल्म निर्माण में वो बहुत जल्द सक्रिय हो सकतें हैं। उन्होंने  बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी के ऊपर फिल्म बनाने की उनकी प्रबल इच्छा है। एक्टिंग के बारे में पूछने पर उन्होंने हँसकर इंकार कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |