Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः लोजपा (रामविलास) की पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा, 75 जिलों में दिखेगा शौर्य का इतिहास


लखनऊ। राजधानी लखनऊ के यूपी प्रेस क्लब में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी द्वारा लोजपा द्वारा निकाली जा रही शौर्य यात्रा के बारे में बताया गया।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की पासी-पासवान शौर्य सम्मान यात्रा 14 अक्टूबर को प्रयागराज से शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी के नेतृत्व में निकली यह यात्रा प्रदेश के 75 जिलों से होकर गुजरेगी और हर जिले में समाज के लोगों से संवाद करेगी।यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी ने कहा कि इस यात्रा के पीछे पांच बड़े उद्देश्य हैं। पहला उद्देश्य स्व. रामविलास पासवान जी के सपने को पूरा करना है। रामविलास पासवान जी हमेशा कहते थे कि मैं उस घर में दिया जलाने चला हूँ जहाँ सदियों से अंधेरा है। उसी सोच को लेकर यह यात्रा उन बस्तियों, गांवों और टोलों तक जाएगी जहाँ आज भी पासी समाज अपने अधिकारों से वंचित है और उसे जागरूक किया जाएगा।दूसरा बड़ा उद्देश्य ऐतिहासिक किलों और धरोहरों की मुक्ति व संरक्षण है। प्रदेश में कई ऐसे किले और धरोहर हैं जो पासी राजाओं से जुड़े हैं लेकिन आज उपेक्षा के शिकार हैं और अवैध कब्जे में हैं। यात्रा के माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि इन किलों को अतिक्रमण मुक्त कर संरक्षित किया जाए।तीसरा उद्देश्य इतिहास और संस्कृति के प्रति जन-जागरण है। आज की युवा पीढ़ी अपने वीर राजाओं महाराजा सुहेलदेव पासी, लाखन पासी और वीरांगना ऊदा देवी जैसे योद्धाओं के इतिहास को भूलती जा रही है। यात्रा के दौरान नुक्कड़ सभाओं और गोष्ठियों के माध्यम से युवाओं को उनके गौरवशाली इतिहास और सनातन परंपरा से रूबरू कराया जाएगा।चैथा उद्देश्य सामाजिक एकता और संगठन को मजबूती देना है। पूरे प्रदेश में बिखरे हुए पासी समाज को एक मंच पर एकजुट करना ताकि राजनीति और सामाजिक स्तर पर समाज के हक और अधिकार की आवाज लखनऊ से दिल्ली तक मजबूती से पहुंचाई जा सके।पांचवां और सबसे अहम उद्देश्य मार्शल कौम की पहचान को फिर से स्थापित करना है। राजीव पासी ने कहा कि पासी समाज को सिर्फ दलित या वोट बैंक समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। यह एक लड़ाकू और मार्शल कौम रही है जिसने देश और धर्म की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया है। इस पहचान को समाज के बीच फिर से स्थापित करना ही इस शौर्य सम्मान यात्रा का मुख्य लक्ष्य है।इस प्रेस वार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ आरती पांडेय, चंद्र गणेश समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |