Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: पीली कोठी देशी शराब दुकान पर नियमों को ताक पर रखकर 24 घंटे बिक्री,आबकारी विभाग पर मिलीभगत का आरोप! सुबह 6 बजे भी खिड़की से बिक रही शराब, ळच्ै फुटेज से खुली पोल, डीएम से कार्रवाई की मांग


मिर्जापुर। शहर के हृदय स्थल बड़ौली बसाही गौरा स्थित पीली कोठी देशी शराब की दुकान पर आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान पर 24 घंटे शराब की बिक्री की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान के बोर्ड पर दुकान का नाम - पीली कोठी, अनुज्ञापी - उषा देवी, शॉप आईडी - 17891 और लाइसेंस अवधि 01.04.2025 से 31.03.2026 अंकित है। नियमानुसार देशी शराब की दुकान का संचालन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ही किया जाना है।

लेकिन स्थानीय नागरिकों द्वारा बनाए गए वीडियो में कुछ और ही हकीकत सामने आई है। ळच्ै डंच ब्ंउमतं से 22 अक्टूबर को सुबह 06रू10 बजे लिए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकान का मुख्य शटर बंद है और बगल की दीवार में बनी छोटी खिड़की से एक व्यक्ति को शराब दी जा रही है। मौके पर जमीन पर देशी शराब के खाली पाउच, बोतलें और कचरे का अंबार लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में दुकान सामान्य रूप से चलती है, लेकिन रात में शटर बंद कर पीछे की खिड़की से अवैध बिक्री की जाती है। इससे क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, गंदगी और आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है।

लोगों का आरोप है कि यह सब आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। नियमित जांच न होने से दुकान संचालक के हौसले बुलंद हैं।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी से तत्काल जांच कर लाइसेंस निरस्त करने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |