Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

वैभव सूर्यवंशी को मिला प्लेइंग XI में मौका, लेकिन नहीं करेंगे ओपनिंग


भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता है और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। ईशान किशन जो चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। खास बात ये है कि वैभव जिन्होंने अपने करियर में अभी तक अधिकतर मैचों में ओपनिंग की है, वो इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे।

टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान कहा कि वे पहले गेंदबाजी करेंगे क्योंकि मैदान पर ओस एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी खिलाड़ी अच्छी शारीरिक और मानसिक स्थिति में हैं। अय्यर ने ये भी बताया कि प्लेइंग XI में दो बदलाव किए गए हैं। चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया गया है जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को एक टैक्टिकल चेंज के तौर पर मौका मिला है।

दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से यह साफ हो गया है कि कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सफल जोड़ी के साथ बिल्कुल छेड़छाड़ नहीं करना चाहती है। ये दोनों बल्लेबाज इस समय बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी को अभी तक भारत के लिए सिर्फ 8 टी20 मैच खेलने का मौका मिला है। इन 8 पारियों में उन्होंने 30.75 की औसत से कुल 246 रन बनाए हैं, जिसमें उनके दो अर्धशतक शामिल हैं। खास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा है और उन्होंने इन मैचों में 22 चौके और 18 छक्के जड़े हैं। अब देखना ये होगा कि आज के इस मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए कितना रन बना पाते हैं।
IND vs NZ दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |