Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगरा: आईफा फैशन अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देशभर के युवा डिजाइनर्स ने बिखेरा हुनर


इवॉल्व द आर्ट ऑफ फैशन’ थीम पर सजा फैशन शो, नौ प्रतिष्ठित हस्तियों को मिला फैशन तंत्रा आइकन अवॉर्ड

आगरा। होटल डबलट्री बाय हिल्टन में आईफा फैशन अवॉर्ड्स 2026 के 23वें वार्षिक समारोह का भव्य शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, श्री पूरन डाबर, अभिनेत्री कमलजीत कौर और संस्थान के निदेशक सचिन सारस्वत ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में फैशन, कला और भारतीय हस्तकला का अनूठा संगम देखने को मिला।

‘इवॉल्व दृ द आर्ट ऑफ फैशन’ थीम पर आधारित फैशन शो में देशभर से आए भावी फैशन डिजाइनर्स ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आधुनिक फैशन के साथ भारतीय हस्तकला और पारंपरिक कला की आकर्षक झलक ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में फैशन जगत में उल्लेखनीय योगदान और उपलब्धियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों की नौ प्रतिष्ठित शख्सियतों को फैशन तंत्रा आइकन अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

समारोह के निर्णायक मंडल में डॉ. रिधिमा महाजन, श्रीमती वंदना सिंह, श्रीमती सुरुचि शर्मा, श्री आशीष अरोड़ा, डॉ. नीतू चैधरी और श्रीमती कोमिला सुनेजा शामिल रहीं। निर्णायकों ने फैशन डिजाइनर्स की प्रस्तुतियों, रचनात्मक सोच और डिजाइन की विशिष्टता का मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर होटल डबलट्री बाय हिल्टन की जीएम श्रीमती रजनी नायर देब, श्रीमती पूनम सचदेवा, श्री नवीन गौतम, श्री ललित ठकराल, श्री ललित अग्रवाल, श्री आलोक द्विवेदी, श्री पावन नगरी और श्री आनंद शर्मा सहित शहर की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

आईफा फैशन अवॉर्ड्स का यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ भारतीय हस्तकला, आधुनिक डिजाइन और फैशन उद्योग की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर बना।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |