Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: हाईवे के सर्विस रोड पर पानी भरे गड्ढे में धंसी कार,बाल बाल बचे दम्पत्ति


चुनार/मिर्जापुर। टेंगरा मोड़ से ड्रमंडगंज तक एनएचएआई द्वारा बनवाई गई हाईवे सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है जिससे आए दिन दुर्घटना होना आम बात हो गई है। शुक्रवार को दोपहर एक दम्पत्ति अपनी कार से रामनगर से नरायनपुर की ओर जा रहे थे कि तभी छोटा मिर्जापुर के निकट एनएचएआई द्वारा बनवाई गई सर्विस रोड के किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर परिवार आगे सर्विस रोड पर बढ़े तभी बीच सड़क पर बड़े गड्ढा में जाकर फस गई।

बताया जाता है कि सर्विस रोड पर काफी दूर तक पानी भरा होने के कारण कार चालक गड्ढा नहीं समझ पाया जिससे कार झटका खाकर गड्ढे में फंस गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार परिवार को किसी तरह से बाहर निकाला और ट्रैक्टर से खींचकर कार को बाहर निकाला गया। परिवार में दो छोटे बच्चों को हल्की छोटी आई है स्थानीय लोगों ने एनएचएआई अधिकारियों की उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |