प्रतापगढः तुलसी सदन में आज गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा,जागरण के साथ होगा डांडिया उत्सव
October 16, 2026
प्रतापगढ़। जिले में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मातृ शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार, 17 अक्टूबर को नगर स्थित तुलसी सदन (हादी हाल) में शाम पांच बजे से भव्य जागरण, कन्या भोज, डांडिया नृत्य सहित विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महाप्रसाद का भी वितरण होगा। यह जानकारी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष एवं समिति की आयोजक कुसुम गुप्ता ‘पिंकी दयाल’ ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में समिति की महिलाओं द्वारा शिव तांडव एवं महाकाली की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।रिचा केसरवानी और नेहा केसरवानी मां महाकाली एवं शिव तांडव की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर करेंगी। वहीं आशा केसरवानी, मनीषा खत्री,अंजू त्रिपाठी,अनीता पाण्डेय,सारिका केसरवानी,सोनी शुक्ला,अनुराधा,वर्षा गुप्ता और आकृति कसौधन सहित अन्य प्रतिभागी नृत्य एवं डांडिया की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगी। पिंकी दयाल ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
