अमेठी : प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर -फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी के 9 मतदान केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से मतदान जारी है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक सरवणन टी द्वारा निरंतर मतदान स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रातः तहसील गौरीगंज अंतर्गत स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
