Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

एक शरीर, 2 सिर और 4 आंखें! गुजरात में मिला ‘दो मुंह वाला’ बेहद दुर्लभ सांप


गुजरात के दाहोद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो मुंह वाला एक बेहद दुर्लभ सांप मिला है। दाहोद प्रकृति मित्र मंडल ने इस सांप को रेस्क्यू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात के दाहोद जिले में धानपुर तालुका के अगसवानी गांव के एक खेत में करीब 6 इंच का एक छोटा सांप का बच्चा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर दाहोद प्रकृति मित्र मंडल की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

बचाए गए सांप को वुल्फ स्नेक बताया गया है। खास बात यह है कि इस सांप के दो सिर हैं। कुदरत की इस अनोखी घटना ने लोगों के साथ-साथ विशेषज्ञों का भी ध्यान खींचा है।

प्रकृति मित्र मंडल के मुताबिक, वुल्फ स्नेक एक नॉन-वेनेमस सांप है, इसलिए इस सांप से किसी जहरीले सांप जैसी जानलेवा स्थिति का कोई खतरा नहीं है। दो सिर वाले सिर्फ करीब 6 इंच के इस छोटे बच्चे ने इसे देखने वाले लोगों में भी उत्सुकता पैदा कर दी है। प्रकृति में इतने दुर्लभ सांप को देखना बहुत ही असामान्य घटना मानी जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह भारत में पांचवां और गुजरात में अपनी तरह का पहला मामला है। यह एक वुल्फ स्नेक का बच्चा है, जो गैर-विषैला है। इसे वैज्ञानिक भाषा में बाईसेफली कहा जाता है, जिसमें एक ही शरीर पर 2 अलग-अलग सिर और 4 आंखें विकसित होती हैं।

जानकारी के मुताबिक, जेनेटिक विकृति के कारण लाखों में किसी एक जीव में दो सिर या मुंह विकसित हो सकते हैं। इस सांप के दोनों सिरों के पास अलग-अलग दिमाग और नर्वस सिस्टम होने की बात सामने आई है।

ऐसे 2 सिर वाले जीवों के दोनों सिर अलग-अलग दिशा में सोचते व प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे भोजन या दिशा तय करने में संघर्ष होता है और इनका आत्मकेंद्रित/प्राकृतिक जीवन बहुत छोटा होता है। रेस्क्यू किए गए सांप की उम्र करीब एक वर्ष बताई जा रही है।

प्रकृति मित्र मंडल के मुताबिक, दाहोद में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। वहीं, भारत में अब तक दो सिर वाले 2 कोबरा और 3 वुल्फ स्नेक सामने आने का दावा किया गया है। इस बचाए गए दुर्लभ सांप की सही देखभाल और सुरक्षा के लिए ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |