Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज


बीसलपुर ।कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, बीसलपुर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी पीड़ित ने   आरोप लगाया कि सात अक्टुबर की रात करीब 17 वर्षीय उनकी बेटी को करेली गांव निवासी अभिषेक सिंह पुत्र सोहनपाल सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश और जानकारी जुटाने के बाद पीड़ित पिता ने पुलिस से शिकायत कर बेटी को बरामद कराने की मांग की पीड़ित पिता ने अपनी तहरीर में पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर  कोतवाली पुलिस ने नौ अक्टूबर  को शाम 6 बजकर 13 मिनट पर प्राथमिकी दर्ज की। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 137(2) और धारा 87 का उल्लेख किया गया है। प्राथमिकी में अभिषेक सिंह का नाम दर्ज है। दस्तावेज में आरोपी का पता ग्राम व थाना करेली, दर्ज किया गया है। वहीं, शिकायतकर्ता ने अपनी बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |