Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः ईको कार की टक्कर से युवक की मौत, नौ दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर


बीसलपुर। थाना क्षेत्र में ईको कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मोहम्मदपुर भजा गांव निवासी धर्मपाल के पुत्र वीरेंद्र गंगवार शाहबपुर स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। 30 सितंबर  की रात करीब नौ बजे वह अपना काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से बीसलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान बीसलपुर रोड पर जियो पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रही ईको कार संख्या यूपी 25 सीजेड 6736 के चालक ने कथित तौर पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि पुत्र की दुर्घटना और अंतिम संस्कार सहित अन्य परिस्थितियों के कारण वह तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करा सके।धर्मपाल ने 10 अक्टूबर को बीसलपुर थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर एफआईआर  दर्ज कर ली है। प्राथमिकी में ईको कार के चालक का नाम और पता अज्ञात बताया गया है।पुलिस के अनुसार, मामले में जांच की जा रही है। हादसे के लिए जिम्मेदार चालक की पहचान और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |