प्रतापगढः परीक्षा देकर घर लौटते समय 15 वर्षीय छात्रा लापता, परिजन खोज खोजकर परेशान
October 19, 2026
प्रतापगढ़। जिले के चर्चित कुंडा क्षेत्र में परीक्षा देकर घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा रिशु गौतम अचानक लापता हो गई। बूढ़ेपुर निवासी लालजी गौतम की पुत्री रिशु 17 अक्टूबर को दोपहर करीब 3रू30 बजे बिहार, कुंडा स्थित जगदीश जनता देवराहा बाबा इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और लोगों से छात्रा को खोजने में मदद की अपील की है। लापता छात्रा का रंग गोरा है। घटना के समय वह सफेद-नीले रंग की स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए है।
