Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में राजनैतिक दलों के साथ की बैठक! 1200 से अधिक मतदाताओं पर बने 7 नए बूथ, 100 मतदेय स्थलों का हुआ समायोजन


प्रतापगढ़। जिले में सोमवार को जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के पुनर्समायोजन, नए मतदेय स्थल बनाए जाने तथा जर्जर एवं अनुपयुक्त भवनों के परिवर्तन की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि रामपुरखास विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व में 373 मतदेय स्थल थे। मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 15 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया है। सम्भाजन के बाद 358 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं तथा 2 जर्जरध्अनुपयुक्त भवनों में परिवर्तन किया गया है। बाबागंज (अ0जा0) विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में 372 मतदेय स्थल थे। 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण 2 नए मतदेय स्थल बनाए गए, जबकि मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 23 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया। सम्भाजन के बाद 351 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। कुण्डा विधानसभा क्षेत्र में कुल 419 मतदेय स्थल थे। 1200 से अधिक मतदाताओं के कारण 2 नए मतदेय स्थल बनाए गए तथा 16 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया। सम्भाजन के बाद 405 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त 8 जर्जरध्अनुपयुक्त भवनों में परिवर्तन किया गया है।

विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व में 473 मतदेय स्थल थे। 1200 से अधिक मतदाताओं के कारण 1 नया मतदेय स्थल बनाया गया तथा 14 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया। सम्भाजन के बाद 460 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। साथ ही 5 भवनों में परिवर्तन किया गया है। प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 413 मतदेय स्थल थे। मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 13 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया। सम्भाजन के बाद 400 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं तथा 4 जर्जरध्अनुपयुक्त भवनों में परिवर्तन किया गया है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र में कुल 445 मतदेय स्थल थे। 1200 से अधिक मतदाताओं के कारण 2 नए मतदेय स्थल बनाए गए तथा 17 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया। सम्भाजन के बाद 430 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 4 भवनों में परिवर्तन किया गया है। रानीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 398 मतदेय स्थल थे। मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 2 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया। सम्भाजन के बाद 396 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं तथा 3 जर्जरध्अनुपयुक्त भवनों में परिवर्तन किया गया है।

इस प्रकार जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पूर्व में कुल 2893 मतदेय स्थल थे। 1200 से अधिक मतदाताओं वाले क्षेत्रों में 7 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जबकि मतदाताओं की संख्या कम होने के कारण 100 मतदेय स्थलों का समायोजन किया गया है। सम्भाजन की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद जनपद में कुल 2800 मतदेय स्थल प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त 26 जर्जरध्अनुपयुक्त भवनों में परिवर्तन किया गया है।

जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में यदि कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो तो उसे उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से मतदेय स्थल पर आवश्यक सुविधाओं का अभाव, दबंगों द्वारा किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न किए जाने अथवा नए बूथ पर किसी प्रकार के परिवर्तन से सम्बन्धित आपत्ति एवं सुझाव दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों का नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, ताकि आगामी निर्वाचन में प्रत्येक मतदाता को सुगम, सुरक्षित एवं निष्पक्ष मतदान की सुविधा सुनिश्चित हो सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद मौर्य सहित राजनैतिक दलोे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |