Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

आगराः वाल्मीकि समाज ने 101 किलो की माला पहनाकर किया राज्यसभा सांसद नवीन जैन का भव्य स्वागत, जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब


  • राज्यसभा सांसद नवीन जैन के जन्मदिन पर लगा कार्यकर्ताओं व समर्थकों का मेला
  • चांदी के मुकुट गदा फरसे तलवार एवं मालाओं से लदे नजर आए सांसद नवीन जैन


आगरा । राज्यसभा सांसद एवं आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन का जन्मदिन कमला नगर स्थित निवास पर लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, कार्यकर्ताओं बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया अपने नेता का जन्मदिन। सांसद नवीन जैन ने एक दिन पहले सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यकर्ताओं से मिलने का डाला था समाचार लेकिन सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात्रि तक जारी है। जन्मदिन समारोह में स्वागत-सम्मान, कार्यकर्ताओं के उत्साह और विभिन्न समाजों की सहभागिता के बीच कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिन्होंने आयोजन को खास बना दिया।

जैसे ही सांसद नवीन जैन अपने निवास से बाहर निकले, मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूलों की वर्षा एवं बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के स्नेह उत्साह, के साथ नवीन जैन जी जिंदाबाद’ हमारा नेता जिंदाबाद के नारों से के साथ कमला नगर की गली गूंज उठा। वहीं, दूसरी और ब्राह्मण समाज के लोगों ने शंखनाद कर समारोह के वातावरण को धार्मिक रंग प्रदान किया। जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न समाजों, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं, महिला नेत्रियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की उपस्थिति से सांसद फूले नहीं समाये व खुशी गदगद नजर आएजन्मदिन समारोह में सर्वप्रथम वाल्मीकि समाज की ओर से विशेष स्वागत किया गया। वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारियों ने अपने पूर्व महापौर एवं राज्यसभा सांसद नवीन जैन का स्वागत किया। इसके पश्चात वाल्मीकि महापंचायत की ओर से गदा एवं फरसा भेंट कर 101 किलो की विशाल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया।

वहीं, ब्राह्मण नेता नागेश पंडित एवं भाजपा महानगर महामंत्री नीतेश शिवहरे के नेतृत्व में आए सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर 151 किलो खुशनुमा गेंदें के फूलों की विशाल माला पहनाकर एक अनोखे अंदाज में सांसद नवीन जैन को जन्मदिन की बधाई दी । विशाल मालाओं और पारंपरिक सम्मान के इन आयोजनों के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया।सांसद नवीन जैन के जन्मदिन के इस कार्यक्रम सभी सामाजीक वर्गों के प्रमुख लोगों की व्यापक भागीदारी ने इस जन्मदिन समारोह को आगरा की राजनीति में विशेष बना दिया, कार्यक्रम में ओबीसी समाज के प्रतिनिधियों, महिला नेत्रियों, युवा वर्ग के सम्मानित नेताओं, अल्पसंख्यक समाज के प्रतिनिधियों और अनुसूचित समाज के लोगों ने सहभागिता की। भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर विभिन्न स्तरों के नेताओं तक की मौजूदगी के साथ-साथ नवीन जैन के सुख-दुख में साथ रहने वाले सहयोगियों और आमजन की उपस्थिति भी देखने को मिली। विभिन्न वर्गों के लोगों की इस सहभागिता ने समारोह को सामाजिक विविधता का स्वरूप दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के उत्साह और सहभागिता के बीच नवीन जैन की जनप्रतिनिधि के रूप में सामाजिक संपर्क और कार्यकर्ताओं से जुड़ाव की झलक दिखाई दी।नवीन जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आगरा की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उनके आवास पर पहुंचे, जिसमें प्रमुख रूप से आगरा दिगंबर जैन परिषद, क्षत्रिय महासभा, स्वर्णकार समिति, जनकपुरी कमेटी, ब्राह्मण परिषद, अग्रवाल महासभा, रामलीला कमेटी, अग्रवाल संगठन, जैसवाल जैन महासभा और हरि बोल सेवा समिति बजाज कमेटी, वाल्मीक महा पंचायत, लीडर्स आगरा सहित अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा 51-51 किलो की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सामाजिक और धार्मिक संगठनों की सहभागिता तथा लगातार हो रहे स्वागत-सम्मान से समारोह में उत्सव का माहौल बना रहा।कमला नगर आवास पर चल रहे जन्मदिन समारोह के अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की ताल पर एवं जोशीले भरे गानों पर खूब जमकर अपने नेता के साथ मस्ती करते हुए नजर आएजन्मदिन समारोह के दौरान जनसेवा से जुड़ा एक विशेष दृश्य भी देखने को मिला। कार्यक्रम के बीच कुछ फरियादी अपनी समस्याएं लेकर सांसद नवीन जैन के पास पहुंचे। इस पर उन्होंने चल रहे कार्यक्रम को बीच में रोककर फरियादियों की बात सुनी और उनकी मदद के लिए पहल की। उन्होंने वहां आए लोगों को जलपान भी कराया। समारोह के बीच फरियादियों को समय देने का यह प्रसंग मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना और कार्यक्रम में जनसुनवाई का दृश्य भी देखने को मिला वह प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को प्रेरणा का संदेश दे गया जब इस बारे में पत्रकार साथियों के सांसद नवीन जैन से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष से की गई सेवा से प्रेरणा लेते हुए कार्य कर रहे हैं व वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं से इसे आत्मसात करने को कहा।कार्यक्रम में नवीन जैन के प्रति बच्चों का स्नेह भी आकर्षण का केंद्र रहा। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने अंकल राज्यसभा सांसद नवीन जैन को जन्मदिन का गीत गाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी, इस मंजर को देखते हुए सांसद नवीन जैन ने अपने सुपुत्र वैभव जैन को कह कर बच्चों को आइसक्रीम और चॉकलेट खिलाते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान बच्चों और सांसद के बीच आत्मीयता का दृश्य देखने को मिला।यह दृश्य यह साबित करता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ चाहे युवा वर्ग हो चाहे बच्चा वर्ग हो चाहे बुजुर्ग हो चाहे मातृशक्ति हो सभी लोग भाजपा से आत्मीय रूप से जुड़े हुए हैं यह विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे युवा विरोधी सोच को सरे से नकारती हैप्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रदेश मंत्री एमएलसी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जी एस धर्मेश, , लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशफाक सैफी, सफाई आयोग के पूर्व सदस्य कमल वाल्मीक, एससी आयोग के सदस्य दिनेश भारत, पूर्व सांसद प्रभु दयाल कठेरिया, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह, पूर्व मंत्री रामबाबू हरित, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू वक्फ बोर्ड के निदेशक गुलाम मोहम्मद, जेडी शर्मा, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह, बृज क्षेत्र युवा मोर्चा अध्यक्ष व भाजपा क्षेत्रीय मंत्री मनीष गौतम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष नवीन प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री हेमेंद्र शर्मा, पूर्व डीजीसी क्राइम वसंत गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष नवीन गौतम, जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, महानगर उपाध्यक्ष दीपू जादौन, महानगर उपाध्यक्ष निधि शर्मा, महामंत्री महेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, महानगर मंत्री करुणा निधि गर्ग, महानगर उपाध्यक्ष मनमोहन कुशवाहा, महानगर मंत्री नेहा गुप्ता, प्रांशु दुबे, जिला कोषाध्यक्ष ग्वालियर भाजपा अमित जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष अपूर्वा जादौन व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मनीशा सिंह, अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष सोनू दिवाकर, एससी मोर्चा महानगर अध्यक्ष हर्ष दिवाकर, ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष बंटी बघेल, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रवि राजपूत, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, युवा मोर्चा के क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष ललित शर्मा, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष अनुग्रह अवस्थी, नेहरू युवा केंद्र के आगरा समन्वयी प्रवीण दिवाकर, भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के विश्वकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विजय शर्मा, भारतीय किसान यूनियन स्वतंत्र के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शरद चैहान, प्रकाश केशवानी, अनुराग चतुर्वेदी, जितेंद्र सविता, राहुल वैध, सुषमा जैन, गुड्डू राठौर, अमित अग्रवाल पारुल, अतुल अवस्थी, जयदीप सोनकर, विक्रांत सिंह, नितेश भारद्वाज, निशांत सिंहमंडल अध्यक्ष योगेश दिवाकर, राहुल जैन, बृज किशोर अग्रवाल, रोहित अली चिश्ती, मानव, शैलू गौतम, वंश अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, अखिल जैन, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |