Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बिलसंडा कस्बा के कमल पार्क तिराहा पर अतिक्रमण होने से आए दिन लगता है जाम राहगीरों का निकलना दुश्वार


बीसलपुर। बिलसंडा कस्बा की आदर्श नगर पंचायत कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित कमल पार्क तिराहा पर रोडवेज बस स्टैंड होने के बावजूद तमाम डगगा  मार वाहनों का मनमाने तरीके से संचालन एवं टुकटुक स्टैंड होने से प्रतिदिन  जाम की नौबत आ रही है

वहीं दूसरी ओर कमल पार्क तिराहा के चारों ओर फल की लग रही दुकानों ने सड़क पर पूरी तरह अतिक्रमण कर रखा है यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र से कस्बे के अंदर आने वाले  राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।कमल पार्क तिराहा पर भारी मात्रा में अतिक्रमण होने से आम जनमानस को भारी  मुसीबत का सामना करना पड़ रहा हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश अतिक्रमण हटाओ अभियान बिलसंडा कस्बा में जिम्मेदारों की मनमानी के चलते पूरी तरह बेअसर दिखाई दे रहा है नगर पंचायत प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की बजाय अतिक्रमण कारियों पर पूरी तरह मेहरबान दिखाई दे रहा है परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानकर भी पूरी तरह अनजान बन रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |