दिल्ली में आज राहत, UP-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
September 21, 2026
मौसम विभाग ने आज यानी 21 सितंबर से अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है।
मौसम में इस बदलाव की प्रमुख वजह पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना निम्न दबाव क्षेत्र है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है, जबकि पंजाब में भी बारिश की संभावना कम है।
