Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: लापता वृद्ध की तलाश में जुटा परिवार, पुलिस से लगाई गुहार।

गोरड़िहा गाँव के रहने वाले देवी प्रशाद शुक्ला घर से लापता।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरडीहा निवासी एक वृद्ध व्यक्ति के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर खोजबीन कराने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गोरडीहा, पोस्ट रॉबर्ट्सगंज निवासी देवी प्रसाद शुक्ल (उम्र लगभग 70 वर्ष) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे रोज की तरह टहलने के लिए गोरडीहा-महुआर मार्ग पर निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने दिनभर आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। परिजनों के अनुसार वृद्ध की मानसिक स्थिति भी पूरी तरह ठीक नहीं है। घर से निकलते समय उन्होंने काले रंग का नेकर, नीले रंग का इनर तथा सिर पर सफेद गमछा पहन रखा था।
लापता वृद्ध के पुत्र ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पिता की तलाश में पुलिस से सहायता की मांग की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए खोजबीन शुरू कर दी है।
अपील: यदि किसी व्यक्ति को देवी प्रसाद शुक्ल के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल इनके बेटे विवेकानन्द शुक्ला के मोबाइल नम्बर-7388040676 पर सूचना दे। निकटतम पुलिस थाना पर भी  सूचित करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |