Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: अजीत रावत बने भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर बटी मिठाईया, मंत्री ने दी बधाई।

नए दायित्व पर भाजपा नेतृत्व का जताया आभार, संगठन को और मजबूत बनाने का लिया संकल्प।
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को पार्टी संगठन द्वारा काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। साधारण परिवार से निकलकर संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाने वाले अजीत रावत की इस नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने उनकी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान बताया है।
नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन सेवा का संकल्प है। संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा वे भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
अजीत रावत ने अपने शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास से ही उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़, क्षेत्रीय सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्य, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, अनुपम तिवारी, आलोक रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |