Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: कांग्रेस का पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम एडीएम न्यायिक को सौंपा ज्ञापन।

सोनभद्र, 28 सितम्बर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा कलेक्ट्रेट परिसर में उनका पुतला दहन करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने रोक दिया।
इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि विपक्ष द्वारा मतदाता सूचियों में अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने तथा न्यायिक जांच कराने की मांग भी उठाई।
वहीं शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने मतदाता सूची संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, रमेश देव पांडे, राजीव त्रिपाठी, श्रीकांत सरोज, संगीता श्रीवास्तव, जगदीश मिश्रा, गोपाल पाठक, शारदा पनिका, राजबली पांडे, बृजेश तिवारी, गंभीरा प्रसाद, रामेश्वर यादव, बेबी सिंह, शंकर भारती, हिमाचल साहनी, ऊषा चौबे, आशीष शुक्ला, सेतराम केसरी, दिनेश कुमार यादव, ओमप्रकाश भारती, अंशु मधेशिया, शशांक मिश्रा, सुनीता तिवारी, प्रदीप तिवारी, सूरज वर्मा, दयाशंकर पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |