सोनभद्र, 15 सितम्बर। स्वर्गीय आर.के. दत्ता की पुण्यतिथि एवं इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी ने की।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हवन-पूजन, रक्तदान शिविर, गरीब नारायण भोज एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। रक्तदान शिविर में विभिन्न अभियंत्रण विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में कुल 72 यूनिट रक्तदान किया गया।
रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से लोक निर्माण विभाग के जनपद अध्यक्ष इंजीनियर संतोष कुमार सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जनपद अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तिवारी, अमित कुमार शुक्ला, महासंघ के उपाध्यक्ष छब्बूलाल मंडल, जनपद सचिव प्रमोद कुमार चौधरी, जितेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, योगेन्द्र कुमार सिंह, सुमित सिंह, योगेन्द्र सिंह, राम प्रवेश पाल, विनोद कुमार, भागीरथी चौहान, रामबाबू केशरी, रवि प्रताप मौर्य, कालिन्द्र, विष्णु प्रकाश यादव, संजीत कुमार, रामटहल, राजेश कुमार शर्मा, आकांक्षा कसेरा, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा गरीब नारायण भोज के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा की गई। कार्यक्रम में अभियंत्रण विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
