Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: व्हाइट हाउस के मालिक का काला चिठ्ठा 3 करोड़ 10 लाख रु की गाँजा बरामद दो गिरफ्तार।

उड़ीसा से मिर्जापुर जा रहा था 6 क्विंटल 25 किलो गाँजा पुलिस ,एसओजी ने धर दबोचा।
सोनभद्र, 24 सितंबर 2026। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन शुद्धि" के तहत थाना शाहगंज पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 क्विंटल 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त छह पहिया टाटा कंटेनर, दो मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। कुल बरामदगी का मूल्य लगभग 3 करोड़ 30 लाख रुपये आंका गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 23/24 सितंबर की रात थाना शाहगंज पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एसओजी को मुखबिर और सर्विलांस के माध्यम से एक संदिग्ध कंटेनर के संबंध में सूचना मिली।
सूचना पर रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर गौरीशंकर मंदिर के आगे पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कंटेनर चालक ने वाहन रोक दिया और अपने साथी के साथ भागने का प्रयास किया, लेकिन संयुक्त टीम ने दोनों को पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कंटेनर के भीतर विशेष रूप से तैयार किए गए गुप्त केबिन से 625 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना शाहगंज में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी ओडिशा के रहने वाले हैं और एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के लिए काम करते हैं। बरामद गांजा ओडिशा से लाकर मिर्जापुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस अब मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी
दिलीप कुमार देहुरी (36 वर्ष), निवासी डेनकनाल, ओडिशा।
संतोष कुमार साहू (42 वर्ष), निवासी डेनकनाल, ओडिशा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क की गहन जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |