Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

SC पहुंचा चुनाव आयोग का मामला! 2 चुनाव आयुक्तों की कथित सहमति के बिना लिए गए SIR के फैसले पर दायर हुई याचिका


चुनाव आयोग से जुड़े विवाद का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ये केस 2 चुनाव आयुक्तों की कथित सहमति के बिना लिए गए SIR के फैसले से जुड़ा है और इस पर सुनवाई के लिए सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर कर दी गई है। दरअसल, भारतीय चुनाव आयोग इस वक्त देश की सियासत के चक्रव्यूह में घिर गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयोग के भीतर ही सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। SIR को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बाकी दो चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की खबरें सामने आईं तो विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है।

बता दें कि आज पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष हल्ला बोल करने वाला है। कांग्रेस आज दिल्ली समेत देश के तमाम राज्यों में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने वाली है। इसके बाद 28 सितंबर से सभी जिला कमेटियों को कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन होगा, तो राज्यों में भी चुनाव आयोग दफ्तरों के सामने कांग्रेस प्रोटेस्ट करेगी। बिहार में RJD आज जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी, तो दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA का प्रोटेस्ट होने वाला है।

गौरतलब है कि कांग्रेस अब चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ हर तरफ मोर्चाबंदी कर रही है। कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस लाएगी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों से भी संपर्क किया है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, इसे अगले दो हफ्तों के भीतर पेश किया जाएगा। अभी कांग्रेस प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार कर रही है। कुछ ही दिनों में दोनों सदनों में मोशन का नोटिस दे दिया जाएगा। मोशन का नोटिस देने के लिए सत्र की कार्रवाई का जारी रहना जरूरी नहीं है।

इससे पहले, बीते सोमवार को चुनाव आयोग के मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। राहुल गांधी ने कहा था कि इस बात का जवाब मिल गया है कि BJP के खिलाफ एंटी-इंकम्बेंसी का असर क्यों नहीं होता है। बीजेपी लगातार चुनाव कैसे जीत रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |