Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

असम में हिरासत में लिए गए CJP के आशुतोष रांका और उनकी टीम


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर आशुतोष रांका और उनकी टीम को असम पुलिस ने हिरासत में लिया है। आशुतोष रांका ने खुद इसकी जानकारी दी है। वहीं, CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने भी इसका विरोध किया है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा- हिमंत, इतना डर ​​क्यों रहे हैं?

अभिजीत दिपके ने पोस्ट किया कि असम पुलिस ने आशुतोष रांका और CJP की टीम को हिरासत में ले लिया है और उन्हें किसी अज्ञात जगह ले जा रही है। वकील उस जगह के बाहर खड़े हैं, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है, लेकिन पुलिस उन्हें अंदर नहीं जाने दे रही है।

आशुतोष रांका ने कहा, "हिमंत बिस्वा सरमा डरे हुए हैं कि अगर हम असम के स्कूलों की असलियत दिखाएंगे, तो देश को उनकी हालत के बारे में पता चल जाएगा। हिमंत बिस्वा सरमा इसलिए डरे हुए हैं, क्योंकि काजीरंगा में हमारे लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं, और जमीन, जंगल और पानी छीनकर कॉर्पोरेट्स को दिए जा रहे हैं।" वहीं, CJP ने फिर से दिल्ली में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है।

बताया जा रहा है कि असम के गुवाहाटी में आशुतोष रांका और उनकी टीम असम में वॉलंटियर्स के साथ एक छोटी सी मीटिंग करने जा रहे थे। वॉलंटियर्स मीटिंग शुरू होने से पहले ही पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। CJP ने गुवाहाटी में अपनी पहली क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीटिंग आयोजित करने की तैयारी की थी। पार्टी के मुताबिक, कार्यक्रम में कई नेता और वॉलंटियर्स शामिल होने वाले थे। संगठन का आरोप है कि पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्ते रोक दिए और मीटिंग में आने वाले लोगों को भी वहां पहुंचने से रोका।

आशुतोष रांका शनिवार से असम में थे और उन्हें इस बैठक को संबोधित करना था। इससे पहले उन्होंने कहा था कि CJP चुनावी रोल के रिवीजन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगी। संगठन ने सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेने की भी बात कही थी। रांका ने असम से किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया था कि अधिकारी CJP को राज्य के स्कूलों, जमीन और दूसरे मुद्दों पर सवाल उठाने से रोकना चाहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |