Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बच्चा बहा तो जान की परवाह किए बिना नदी में कूद गई मां हिरण, हुआ रेस्क्यू


ओडिशा के भितरकनिका के पास बैतरणी नदी में मां की ममता का एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। नदी के तेज बहाव में जब एक हिरण का बच्चा बहने लगा, तो उसे बचाने के लिए उसकी मां ने बिना किसी डर के नदी में छलांग लगा दी।

यह घटना कालीभांजाडिया वन क्षेत्र के सामने की बताई जा रही है। नदी में हिरण के बच्चे को तेज बहाव में बहते देखकर उसकी मां तुरंत उसके पीछे नदी में कूद गई। हालांकि, बच्चे को बचाने की कोशिश में मां हिरण भी तेज धारा की चपेट में आ गई और दोनों बहाव के साथ आगे की ओर जाने लगे।

बताया जा रहा कि हिरण का बच्चा बैतरणी नदी के तेज बहाव में फंस गया था। पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्चा धीरे-धीरे दूर बहने लगा। अपने बच्चे को संकट में देखकर मां हिरण ने एक पल की भी देरी नहीं की और उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। मां हिरण अपने बच्चे तक पहुंचने की कोशिश करती रही, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों की मुश्किल बढ़ गई।

मां और बच्चे दोनों नदी में संघर्ष करते हुए बहाव के साथ आगे बढ़ने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों को दोनों हिरणों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी। दोनों हिरणों को नदी में मुश्किल में देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वन विभाग की टीम ने दोनों हिरणों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। बचाव अभियान के दौरान नदी में फंसे हिरणों तक पहुंचने के लिए नाव का भी इस्तेमाल किया गया। काफी कोशिश के बाद वन विभाग और स्थानीय लोगों की टीम दोनों हिरणों तक पहुंचने में सफल रही।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मां हिरण और उसके बच्चे को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया। दोनों को बाहर निकालने के बाद उनकी जांच और जरूरी इलाज किया गया। जांच के बाद जब दोनों हिरण स्वस्थ पाए गए, तो उन्हें वापस भितरकनिका के जंगल में छोड़ दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |