Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अर्पित सिंह को साहित्यकारों ने दी श्रद्धांजलि


अमेठी। अवधी साहित्य संस्थान अमेठी की ओर से नगर स्थित डाक बंगला सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें रामगढ़ निवासी संस्थान के महासचिव रामेश्वर सिंह निरास के कनिष्ठ पुत्र दिवंगत अर्पित सिंह के निधन पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ दिवंगत अर्पित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैलाश नाथ शर्मा ने कहा कि जन्म और मृत्यु ध्रुव सत्य है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अर्जुन पाण्डेय ने कहा कि मनुष्य का जीवन क्षणभंगुर है और एक दिन सभी को परम सत्ता में विलीन होना है। शब्बीर अहमद सूरी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैप्टन पीएन मिश्र ने कहा कि अल्पायु में अर्पित सिंह का निधन परिवार ही नहीं, बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। राजेंद्र शुक्ल अमरेश और रामबदन शुक्ल पथिक ने भी दिवंगत को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। पं. विजय कुमार मिश्र, शीतला प्रसाद मिश्र, अनुभव मिश्र सहित अन्य लोगों ने अर्पित सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंत में शांति पाठ के साथ श्रद्धांजलि सभा का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |