Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संग्रामपुर ब्लॉक पर बीएलबीसी की बैठक आयोजित


संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को जिले के विकास खंड संग्रामपुर में अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) अमेठी  राम अवतार मीना की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी संग्रामपुर सुरेश कुमार,बैंक प्रबंधक,बीसी के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में ग्राम पंचायत स्तर पर सामाजिक सुरक्षा योजना (त्म्ज्ञल्ब्) नामांकन आदि के तिमाही अभियान की प्रगति की समीक्षा हुई। तिमाही अभियान के विस्तार में (ब्थ्स्) और बीसी के माध्यम से डूर टू डूर रि केवाईसी अभियान के बारे में चर्चा की गई। विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई। शासकीय योजनाओं में लंबित ब्याज अनुदान और सीजीटीएमएसई   फीस  के दावा पर भी समीक्षा हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना  2.0 प्याज अंधा योजना सीएम हेल्पलाइन बिंदुओं पर चर्चा की गई। उत्तर प्रदेश आजीविका मिशन के तहत समूह में जुड़ी महिलाओं का  केवाईसी करने के लिए आदेशित किया गया। बैठक में शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा संग्रामपुर, बैंक ऑफ बड़ौदा गोरखापुर, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मिश्रौली, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक विशेश्वरगंज, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मुहीब साह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शीतला गंज के प्रबंधक वहां के बी सी एनआरएलएम विभाग संग्रामपुर के बीएमएम त्रिलोचन सिंह,नीरज सिंह  आदि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |