Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः सरोजनीनगर का डिजिटल लाइब्रेरी मॉडल अब बनेगा पूरे यूपी की पहचान, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी का जताया आभार


लखनऊ।  सरोजनीनगर में वर्ष 2022 से शुरू हुआ डिजिटल शिक्षा का सपना अब पूरे उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों तक फैल रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने के फैसले का सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने जानकारी दी कि 25 जुलाई 2022 को सरोजनीनगर में श्डिजिटल शिक्षा अभियानश् की नींव रखी गई थी। इस पहल का सीधा लाभ क्षेत्र के 30,000 से अधिक छात्रों को मिल रहा है। 37 शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा गया। 450 से अधिक कंप्यूटर वितरित किए गए। स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल अध्ययन केंद्रों का निर्माण हुआ।

राज्य सरकार अब इस मॉडल को व्यापक रूप से लागू कर रही है।113 ग्राम पंचायतों में किताबें और आवश्यक फर्नीचर पहुंचा दिया गया है। जल्द ही इन केंद्रों में आईटी उपकरण (कंप्यूटर और इंटरनेट) स्थापित किए जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी विकास योजना के अंतर्गत 223 ग्राम पंचायतों को कवर करने का प्रस्ताव है।

डॉ. सिंह ने बताया कि ग्राम स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने से युवाओं को गांव में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और ऑनलाइन स्टडी मटेरियल मिल सकेगा। इससे शिक्षा के लिए शहरों पर उनकी निर्भरता समाप्त होगी और ग्रामीण युवाओं को विकास के समान अवसर प्राप्त होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |