लखनऊः पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद कौशल किशोर ने की बीकेटी में की प्रेस वार्ता! 13 सितम्बर सुबह 10 आत्म सम्मान रैली का होगा आयोजन, प्रदेश भर से पहुंचेंगे लोग
September 07, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब हाईवे रोड स्थित एक निजी होटल पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद कौशल किशोर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक समान शिक्षा, नशामुक्त शिक्षा, अपराधमुक्त शिक्षा व रोजगारपरक शिक्षा तथा क्रान्तिकारियों के उद्देश्यों के सम्मान के लिए 13 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पारख महासंघ के तत्वावधान में ष्आत्म सम्मान रैलीश् का आयोजन किया जा रहा है। इस आत्म सम्मान रैली की खास बात ये रहेगी कि इस आत्मसम्मान रैली के मुख्य अतिथि रैली में आने वाली जनता रहेगी। मुख्य वक्ता पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विशिष्ट वक्ता मलिहाबाद की दो बार की विधायक जयदेवी कौशल व मोहनलालगंज की विधायक एवं पारख महासंघ लखनऊ के जिला अध्यक्ष अमरीश कुमार रावत सभी समाज के लोग रहेंगे। इस आत्मसम्मान रैली का उद्देश्य विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए नशे से मुक्त व अपराध से मुक्त शिक्षा कक्षा 6 से शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करके पढ़ाना तथा सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में एक समान शिक्षा देना व एक तरह की यूनीफार्म लागू कराना तथा सरकारी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा देना व रोजगारपरक शिक्षा देना इसके अलावा हमारे देश में नशे से लगभग 20 लाख लोगों की मौत हर साल होती है उनकी जिन्दगी बचाना, जिन क्रान्तिवीरों ने देश की आजादी में अपनी जान को न्यौछावर किया उनके उद्देश्यों को शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करना है। वही पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री व पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि पारख महासंघ का ऐलान अमीर हो या गरीब इन्सान, सबकी शिक्षा हो एक समान, नशामुक्त अपराधयुक्त बने हर इन्सान,तब विकसित व आत्मनिर्भर बनेगा हिन्दुस्तान। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आत्म सम्मान रैली की जा रही है। यह रैली गैर राजनीतिक है इसमें सभी संविदाकर्मी, आउटसोर्सिंग कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी व अधिकारी व व्यापारी, सभी जाति व सभी धर्मों के लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान वरिष्ठ नेता जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मायाराम रावत, सतीश रावत, बी०के०टी० के पारख महासंघ के वि०स० अध्यक्ष राकेश रावत,विकास गुप्ता, अवधेश प्रताप सिंह,लक्ष्मी पाण्डेय, मदन मोहन मिश्रा शामिल रहे।
