लखनऊः ऑटो सवार महिला का बैग छीना
September 07, 2026
लखनऊ। आलमबाग थाना क्षेत्र के दुर्गापुरी मैट्रो स्टेशन के निकट ऑटो सवार एक महिला का बाइक सवार बदमाश पर्स छीन गली के रास्ते फरार हो गया, महिला के पति ने आलमबाग थाने पर पहुंच शिकायत की है। हरदोई जनपद के शहावाद में रहने वाले रामवीर सिंह के अनुसार रविवार सुबह वह अपनी पत्नी माया सिंह के साथ हरदोई के लिए ट्रेन पकड़ने ऑटो से चारबाग रेलवे स्टेशन जा रहे थे अभी वह दुर्गापुरी मैट्रो स्टेशन के निकट पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार युवक ऑटो के नजदीक आया और उनकी पत्नी के हाथ से बैग छीन कर बाइक से एक गली में घुस गया और फरार हो गया।पीड़ित की माने तो उनके पत्नी के बैग में दस हजार रुपए नगद,एक मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी रखा हुआ था। महिला के पति की शिकायत पर आलमबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
