लखनऊः एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड केलॉन्च की घोषणा की
September 24, 2026
लखनऊ/कानपुर । भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो पर एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लॉन्च की घोषणा की, जिससे ग्राहकों को बिना किसी झंझट के डिजिटल तरीके से फिक्स्ड डिपॉजिट पर आधारित सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पाने की सुविधा मिलेगी। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष चल्ला निवासुलु सेट्टी ने इस डिजिटल प्रक्रिया का शुभारंभ किया और इस मौके पर एसबीआई के मैनेजिंग डायरेक्टर, अश्विनी कुमार तिवारी और एसबीआई कार्ड की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ,सलिला पांडे भी मौजूद थीं। एसबीआई योनो पर शुरू की गई इस पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया से ग्राहकों के लिए क्रेडिट की सुविधा पाना अब और भी आसान हो गया है। ग्राहक एसबीआई योनो के जरिए चार अलग-अलग सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड - यानी एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड प्राइम, सिंपलीक्लिक एसबीआई कार्ड और सिंपलीसेव एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।इस लॉन्च के जरिए एसबीआई कार्ड की क्रेडिट कार्ड विशेषज्ञता और एसबीआई की व्यापक पहुंच के साथ योनो प्लेटफॉर्म की डिजिटल खूबियों को जोड़ा गया है, ताकि ग्राहकों को एक सरल और बेहतर अनुभव मिल सके। एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट रखने वाले ग्राहक अब एसबीआई योनो पर बिना किसी कागजी कार्रवाई के सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह पहल फिक्स्ड डिपॉजिट की सुरक्षा को क्रेडिट कार्ड की सुविधा और फायदों के साथ जोड़ती है, जो ग्राहकों के लिए रोजमर्रा के खर्चों को और भी फायदेमंद बना देती है।एसबीआई योनो पर उपलब्ध सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लोगों के लिए औपचारिक क्रेडिट सिस्टम से जुड़ने का एक आसान माध्यम है, खासकर उन ग्राहकों के लिए जो अपना क्रेडिट प्रोफाइल बनाना या उसे मजबूत करना चाहते हैं। इस नए कदम से साफ जाहिर है कि एसबीआई कार्ड डिजिटल तरीके से ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने की कोशिश के साथ औपचारिक क्रेडिट तक पहुंच बढ़ाने पर जोर दे रहा है। मौजूदा दौर में ग्राहक फाइनेंस से जुड़ी सेवाएं तुरंत, आसान तरीके से और एक ही जगह पर प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं, और एसबीआई कार्ड ने टेक्नोलॉजी पर आधारित ऐसे समाधानों में निवेश करना जारी रखा है जो रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन को और भी ज्यादा आसान बनाते हैं।
